क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि ग्रामीण कार्य विभाग की सडक को पथ निर्माण विभाग सडक से जोड़ने का प्रावधान है;2. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला कार्य प्रमंडल ढाका अधीन चैलाहा बेला नहर पीडब्ल्यू डी सड़क फुलवार से लेकर नरकटिया पीडब्ल्यूडी सड़क तक भाया ब्रहमपुरा, नरकटिया एवं बैकुठवा तक ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क है जबकि दोनों तरफ पथ निर्माण विभाग की सडक है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार जनहित को देखते हुये उक्त सड़क को पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरण करते हुए उच्चस्तरीय सडक निर्माण कराने का विचार रखती है, यदि हां, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?