क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे की :-क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिलान्तर्गत तारापुर विधान सभा क्षेत्र के में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, असरगंज में एम॰बी॰बी॰एस॰ चिकित्सकों के लिए 7 पद स्वीकृत है, परंतु एक भी एम॰बी॰बी॰एस॰ चिकित्सक प्रतिनियुक्त नहीं हैं; जबकि इस बाहुल्य आबादी वाले क्षेत्र के मरीज स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं; यदि हाँ, तो सरकार जनहित में कब तक उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एम॰बी॰बी॰एस॰ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है; नहीं तो क्यों ?