क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के गुरारू प्रखण्ड अन्तर्गत कोची पंचायत में छोटकी नदी पईन है, जो ददपा, फाफर, माखोखाप तथा अन्य गाँव का लगभग 50 एकड़ भुमि को सिंचित करती थी, परन्तु इस छोटी नदी पईन का कई वर्षो से सफाई नहीं होने के कारण पईन में गाद जमा हो गया है, जिसके कारण किसानों का खेत पटवन नहीं हो पा रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त पईन की सफाई कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?