क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि गया जिला के परैया प्रखण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परैया में शिशु रोग चिकित्सक, निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सक तथा महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के नहीं रहने के कारण रोगियों को काफी दूरी तय कर चिकित्सा हेतु अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता है, यदि हाॅ, तो सरकार कब तक उपर्युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों का पदस्थापना करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?