क्या मंत्री ,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-क्या यह बात सही है कि गया जिलांतर्गत गुरारू प्रखण्ड के घटेरा पंचायत अन्तर्गत वाजू विगहा कब्रिस्तान तथा गुरुआ प्रखण्ड के पलुहारा पंचायत अन्तर्गत वैदा कब्रिस्तान की घेराबन्दी नहीं कराये जाने के कारण अन्य कठिनाई के साथ यह पशुओं का चारागाह बन गया है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों कब्रिस्तानों की घेराबन्दी कबतक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?