क्या मंत्री, भवन निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिलान्तर्गत-55, कोचाधामन विधान सभा, प्रखण्ड-कोचाधमन के डेरामारी में मार्केटिंग कॉम्प्लेक्श का निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है?2. क्या यह बात सही है कि अधिकारियों एवं संवेदक की मिलीभगत से मार्केटिंग कॉम्प्लेक्श के निर्माण कार्यों में घोर अनियमितता बरती जा रही है?3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जाँचोपरांत गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?