क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत 213, काराकट विधान सभा के प्रखण्ड-बिक्रमगंज+डिहरी वाया-अमरथा पथ में से कायस्थ बहुआरा होते हुए पंचायत सरकार भवन से श्रीरामपुर महादलित बस्ती तक कच्ची सड़क का अबतक पक्कीकरण कार्य नहीं कराया गया है, जिससे आमजनों को आवागमन एवं वाहन आदि के परिचालन में आए दिन कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ तो सरकार उक्त कच्ची सड़क को पक्कीकरण कार्य कब तक करने का विचार रखती है नहीं, तो, क्यों?