क्या मंत्री समाज कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-01. क्या यह बात सही है कि अपने पहचान के लिए आधार कार्ड सभी व्यक्तियों के लिए जरूरी प्रमाण-पत्र है?02. क्या यह बात सही है कि आधार कार्ड में गलत जन्म तिथि में सुधार के लिए जन्म प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है। बिना जन्म प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए सुधार नही हो सकता है?03. क्या यह बात सही है कि पूर्व में आधार कार्ड बना है, जिसमें मेहनतकश मजदूर जो अशिक्षित होते है, जिसके पास कोई जन्म प्रमाण-पत्र नही है, वे सरकारी लाभ से वंचित है?यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार वैसे अशिक्षित व्यक्ति जिनके पास जन्म प्रमाण-पत्र नही है, उन्हें शपथ-पत्र के जरिये अपने आधार में जन्म तिथि सुधार करने हेतु दिशानिर्देश जारी करने का विचार रखती है, तो कब तक नही तो क्या?