क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिलान्न्तर्गत प्रखण्ड दरौंदा में उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के अनुरूप विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कम वोलटेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है;2. क्या यह बात सही है कि ग्रिड सबस्टेशन की स्थापना के लिए जलालपुर में सरकारी भूमि उपलब्ध है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जलालपुर में सरकारी भूमि पर ग्रिड सब स्टेशन की स्थापना करने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?