क्या मंत्री ,पर्यटन विभाग ,यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है की अररिया जिलान्तर्गत फारबिसगंज प्रखण्ड के सैफगंज पंचायत के वार्ड 02 स्थित सुप्रसिद्ध शंकरपुर शिव मंदिर में अररिया जिला सहित आसपास के जिला एवं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लाखों लोग प्रतिवर्ष पूजा पाठ विवाह एवं मुंडन हेतु आते है यदि हाँ तो सरकार कबतक शंकरपुर शिव मंदिर परिसर का सौन्दर्यीकरण ,विवाह भवन ,प्रशासनिक भवन एवं चाहरदीवारी निर्माण का विचार रखती है ,नहीं तो क्यों?