क्या मंत्री, निर्वाचन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के गुरारू प्रखण्ड अन्तर्गत वरोरह पंचायत के वार्ड-1 में ग्राम अलिगंज तथा थाना विगहा के ग्रामीण मतदान हेतु 3 कि0मी0 से अध्ीक दुरी तय कर तरौची मतदान केन्द्र पर जाते है।2. क्या यह बात सही है कि अलीगंज में प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्मित है जो सुचारू रूप से संचालित है।3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तों सरकार दोनो गावों के मतदाताओं के सुविध हेतु अलीगंज प्राथमिक विद्यालय में मतदान केन्द्र बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक नही तो क्यो?