Back to Legislative Questions Repository
Q.No 560Starred Question Listed

विशेष भत्ता, अतिरिक्त अवकाश एवं आवंटन उपलब्ध कराना

श्री देवेशकान्त सिंह (111) (गोरियाकोठी) निर्वाचन 10 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, निर्वाचन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भारत निर्वाचन आयोग के तत्वाधान में मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण का कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) के रूप में मतदान स्तरीय कर्मी (BLO) के सहयोग से कराया जाता है;2. क्या यह बात सही है  कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों और समय-सीमा के अनुसार यह कार्य सम्पादित कराया जाता है, एवं  इस कार्य हेतु मतदान स्तरीय कर्मियों को विशेष मानदेय आवांटित किया जाता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं,  तो क्या सरकार सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी  (AERO)  के लिए विशेष भत्ता, अतिरिक्त अवकाश और कार्यालय संचालन के लिए आवंटन उपलब्ध कराने का विचार रखती है? हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
10 मार्च, 2025
Member
श्री देवेशकान्त सिंह (111) (गोरियाकोठी)
Department
निर्वाचन
Ministry
निर्वाचन
MLA Profile
DEVESH KANT SINGH (111)
DEVESH KANT SINGH (111)
First-Time Elected
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Goriyakothi - Siwan (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
08 Aug 1968
Address
Village Post Gorekoti, District Siwan, Bihar, 841411