क्या मंंत्री,ग्रामीण कार्य विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के महाराजगंज कार्य प्रमंडल अन्तगर्त गोरेयाकोठी प्रखण्ड के पंचायत भवन डुमरा से महम्मदपुर पट्टी (मोबाईल सर्वे आईडी-23358) तक जाने वाली कच्ची सड़क गढ़डे में तब्दील हो गयी है एवं लकड़ी नवीगंज प्रखण्ड के हरदिया बिट्टी रोड से ईमिलिया मोड़ से भाग(6.3 कि.मी.)तक जाने वाली सड़क पंचवर्षीय अनुरक्षण अवधि में बाहर हो जाने के कारण अति क्षतिग्रस्त होकर गडढे में तब्दील हो गयी है; 2.क्या यह बात सही है कि डुमरा पंचायत भवन से महम्मदपुर पट्टी जाने वाली सड़क का डी.पी.आर.लगभग छः महीने से विभाग के मुख्यालय में पड़ा है 3.यदि उपरोक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्क है तो सरकार पंचायत भवन डुमरा से महम्मदपुर पट्टी के सड़क के डी पर आर को प्रशासनिक स्वीकृति देने एवं हरदिया बिट्टी रोड ईमिलिया मोड़ शेष से भाग सड़क को कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?