क्या मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी जिलों में अनुसूचित जाति छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय स्थापित की जाती है;2.क्या यह बात सही है कि इस योजना का मूल उदे्श्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आवासन के साथ शिक्षा प्रदान करने की है;3.क्या यह बात सही है कि सिवान जिला के प्रखण्ड गोरेयाकोठी एवं प्रखण्ड लकड़ी नवीगंज में अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय नहीं रहने के कारण उक्त जाति के छात्र/छात्राओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है;4.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त प्रखण्डों में अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?