क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत प्रखण्ड गोरेयाकोठी में 22 पंचायतो पर 16, प्रखण्ड लकड़ी नवीगंज में 11 पंचायत पर 3 एवं प्रखण्ड बसंतपुर में 9 पंचायतों पर 7 किसान सलाहाकर पदस्थापित है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त तीनो प्रखण्ड़ों में स्वीकृत पदो के तुलना में किसान सलाहकार का पदस्थापन कम हाने के कारण किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजना की जनकारी सही समय पर नहीं मिल पाती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कब तक उक्त तीनो प्रखण्ड़ो में शेष पदो पर किसान सलाहकार पदस्थापित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?