क्या मंंत्री, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि राज्य में टोला सेवक की बहाली गाँव के सभी बच्चों को विद्यालय भेजने के उद्देश्य से किया गया है जबकि मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर विधान सभा क्षेत्र अंतगर्त किसी भी गांव में टोला सेवक की बहाली आजतक नहीं की जा सकी है, जिससे सरकार के इस योजना का लाभ सिंहेश्वर विधान सभा क्षेत्र के गाँव के लोगों को नहीं मिल पाता है; यदि हाँ तो सरकार सिंहेश्वर विधान सभा क्षेत्र के गांव में भी टोला सेवक की बहाली करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?