क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर प्रखंड अंतर्गत बहेरी पंचायत के वार्ड नं0 7 में अवस्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर है तथा यहाॅं डाॅक्टर/नर्स कभी नहीं आते हैं, जिसके कारण स्थानीय लोगों सहित आमजनों को इस उप स्वास्थ्य केंद्र का लाभ नहीं मिल पाता है, यदि हां तो सरकार कब तक उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन का नवनिर्माण करने के साथ वहाँ डाक्टर की प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?