क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला के सिहेश्वर प्रखण्ड अंतर्गत कमरगमा पंचायत के वार्ड नं0-6 में लाल बहादुर यादव के घर के पास एवं वार्ड नं0-03 में दिलों शर्मा के घर के पास नदी में पुल नहीं होने से उक्त दोनों वार्ड के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है, यदि हाॅ, तो सरकार कबतक उक्त दोनों स्थल पर नदी में पुल का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?