क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1.क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला अंतर्गत सिंहेश्वर प्रखण्ड के नगर पंचायत सिंहेश्वर स्थित वार्ड नं0-2 में एन0 एच0-107 से लेकर भाया अशोक वाटिका होते हुए भेलवा चौक तक की सड़क जीर्ण-शीर्ण है,जिससे स्थानीय लोगों के साथ आमजनों को आवागमन में परेशानी होती है,यदि हाँ,तो सरकार कबतक उक्त सड़क का नवनिर्माण करकर पक्कीकरण कराने का विचार रखती है,नहीं तो क्यों ?