क्या मंत्री,निर्वाचन विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि गया नगर निगम के वार्ड संख्या-29 मगध कॉलोनी के मतदान केंद्र संख्या 264 एवं 265 क्रमश चंदौती पूर्वी भाग तथा पश्चिमी भाग में अवस्थित हैं जो की मगध कॉलोनी से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों बूथ मगध कॉलोनी से काफी दूरी पर स्थित होने के कारण बुजुर्ग एवं महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह जाते हैं,जबकि विनोबा नगर में सामुदायिक भवन है जहां दोनों बूथों को स्थानांतरित कर देने से मतदाताओं को अपना मतदान करने में काफी सुविधा होगी;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं ,तो क्या सरकार गया नगर निगम के वार्ड सं०-29 के बूथ संख्या 264 एवं 265 को चंदौती से विनोवा नगर स्थित सामुदायिक भवन में स्थानांतरित कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं तो क्यों?