क्या मंत्री, निर्वाचन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के गुरारू प्रखण्ड के जहरा पंचायत में स्वामी बिगहा, किशुनपुर के मतदाता को 4कि0मी0 दुरी तय कर तांती मतदान केन्द्र मतदान करने तथा इसी पंचायत के गिरधरा वेलदार बिगहा और बैकटपूर के मतदाता को 3 के0मी0 से अध्ीक दुरी तय कर इटहरी मतदान केन्द्र जाना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि स्वामी बिगहा तथा किशुनपूर के मतदाता के सुविध हेतु स्वामी बिगहा में विद्यालय भवन तथा गिरधरा, बेलदार विगहा तथा बैकटपुर के मतदाता के सुविध हेतु गिरधरा में विद्यालय भवन निर्मीत है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारत्मक है, तो क्या सरकार मतदाताओं के सुविध तथा मतदान प्रतिशत में बृद्धि हेतु स्वामी बिगहा तथा गिरधरा में मतदान केन्द्र बनाने का विचार रखती है, यदी हाँ तो कबतक,नही तो क्यों?