Back to Legislative Questions Repository
Q.No 208Starred Question Listed

संवेदक पर कारवाई

श्री राकेश कुमार रौशन (174) (इस्लामपुर, नालन्दा ) जल संसाधन 27 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला सिंचाई प्रमंडल बिहार शरीफ द्वारा पैमार सिंचाई योजना का जीर्णोद्धार कार्य की प्राक्कलित राशि 1428.99 लाख की निविदा वष्र 2023 में किया गया था एवं इस योजना को जून 2024 तक ही पूर्ण करना था जो अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है जिसके कारण खेतों तक पानी नहीं पहुँच पाता है; 2. क्या यह बात सही है कि संवेदक के द्वारा उक्त जीर्णोद्धार कार्य के नाम पर नहर को छिल-छाल कर यानी मानक के अनुरूप कार्य कराये बिना अभियंता के मिली भगत से राशि की निकासी कर ली गई है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त जीर्णोद्धार कार्य योजना में कराये गए कार्यों की जाॅच कराकर दोषी संवेदक एवं संलिप्त पदाधिकारी पर करवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
27 नवम्बर, 2024
Member
श्री राकेश कुमार रौशन (174) (इस्लामपुर, नालन्दा )
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन
MLA Profile
Rakesh Kumar Roushan (174)
Rakesh Kumar Roushan (174)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Islampur, Nalanda - Nalanda (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Jan 1970