क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि ः- 1. क्या यह बात सही है कि टोला सम्पर्क निश्चय योजना के तहत 100 से अधिक आबादी वाले सभी बसाबटों को बारह मासी सड़क से जोड़ने का सरकार की वर्ष 2017-18 से ही नीति है; 2. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखण्ड के खोदागंज रोड शोभा विगहा पथ से झरिया विगहा तक एवं एकंगर सराय प्रखण्ड में एकंगर इस्लापुर पथ से हिराय विगहा ग्राम तक सहित अन्य बसावटों तक एकल सम्पर्कता अभी तक स्थापित नहीं किया गया है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त दानों प्रखंडों में छूटे हुए बसाबटों/टोलों तक कब तक बारह मासी सड़क बनाना चाहती है, नहीं तो क्यों ?