क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि राज्यपाल सचिवालय के पत्रांक पी0पी0यु0-11/2024 (पार्ट-5) -1749, दिनांक 01.10.2024 के क्रम संख्या-16 द्वारा (डी0 एन0 काॅलेज मसौढ़ी (पटना के मामले में) बिना UGC की अर्हता के तदर्थ नियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति का सशर्त M.U.के द्वारा किये गए गलत अनुमोदन को निरस्त करने का निर्देश, पाटलिपुत्र वि0वि0 के कुल सचिव को दिया गया है; यदि हाँ तो सरकार उक्त निर्देश का अनुपालन कब तक कराना चाहती है, नही तो क्यो ?