क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफफरपुर जिलान्तर्गत गाय घाट प्रखंड के सियासी नदी में काँटा पिरोछा दक्षिणी सियारी पुल से बलौर निधि तक नदी में गाद जमा हो जाने से आसपास के हजारों एकड़ भूमि के फसल की बर्बादी के साथ साथ लगभग 15 पंचायतों के आमजनों के जान माल का भी नुकासान होता है; यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त नदी से गाद की उड़ाही करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?