क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर, दरभंगा एन.एच. 57 सड़क पर रोजाना हजारों बड़ी एवं छोटी गाड़ियों का परिचालन होने से आकस्मिक दुर्घटनाएं होती रहती है, परंतु वर्णित सड़क पर ट्रामा सेंटर नहीं होने के कारण ईलाज़ के अभाव में कई मरीजों की मृत्यु हो जाती है; यदि हाँ तो सरकार उक्त जिलों के बीचोबीच एन.एच. 57 सड़क के किनारे अवस्थित गायघाट सीएचसी के बगल में ट्रामा सेंटर का निर्माण कराकर आमजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नही तो क्यों?