क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग ,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के लालगंज पंचायत में किसान टोला, बिक्रमपटटी तथा कवैया पंचायत के बरबन्ना स्कूल टोला में कोसी नदी से कटाव हो रहा है जिससे सैकड़ों घर प्रभावित है; यदि हाँ, तो सरकार कटाव रोकने हेतु उक्त स्थानों पर कब तक बोल्डर पिचिंग कार्य कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?