स्थानीय दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 16.02.2025 को प्रकाशित “मनरेगाा में फर्जी अटेंडेंस किराये पर खाते लेकर रोज 06 करोड़ का घोटाला” शीर्षक को ध्यान में रखते हुये क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मनरेगा में भ्रष्टाचार रोकने के लिए लॉंच नरेगा मोबाईल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS) लागू किया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि राज्य में करीब रोज 70 हजार योजनाएं चलती है, एक योजना में औसतन मजदूरी की कुल 4.9 लाख मजदूरों की हाजिरी बनती है, जिसमें करीब 50 प्रतिशत फर्जी हाजिरी बनायी जाती है और प्रतिदिन 6 करोड़ रूपये का मनरेगा की राशि का घोटाला हो रहा है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मनरेगा योजना में हुई घोटाले की जांच मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?