क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत दिघवारा प्रखंड के ग्राम रामपुर आमी निवासी स्व0 एकनाथ सिंह, पिता स्व0 रामझरोखा सिंह के जमीन जिसका खाता सं 354 खेसरा सं 494,545 एवं 1325 है उसको अंचलाधिकारी डीसीएलआर एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा नियम विरुद्ध जमीन को वर्ष 2023 तक उक्त ग्राम निवासी श्रीमती इंदु देवी पति श्री अजय कुमार सिंह के नाम से जमाबंदी एवं दाखिल खारिज कर किया गया है, जबकि स्व0 एकनाथ सिंह की मृत्यु 1979 में ही हो गयी है एवं श्रीमती इंदु देवी का विवाह ही वर्ष 1990 में हुयी है, यदि हाँ, तो क्या सरकार कबतक इसकी जाँच कराते हुए दोषी कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने एवं सही व्यक्ति के नाम से जमाबंदी एवं दाखिल खारिज कराने का विचार रखती है, नहीं तो कयों?