क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत प्रखंड गडहनी को प्रखंड जगदीशपुर से जोडने वाली आरा सासाराम मुख्यपथ बलिगांव मोड महावीर टोला से बलिगांव होते हुये तेंदुनी, जगदीशपुर को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण नहीं होने से आये दिन जाम की समस्या लगी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का चौडीकरण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?