क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला अन्तर्गत सिंहेश्वर प्रखण्ड के नारियल विकास बोर्ड, सिंहेश्वर से सुखासन गाँव जानेवाले सड़क में स्व0 दिपेन्द्र ना0 यादव के घर के पास तीखी मोड़ के पास ब्नरेकर नहीं रहने के कारण आये दिन विगत 15 वर्षों से दुर्घटनाएँ हो रही है; यदि हाँ तो सरकार तीखी मोड़ के पास सड़क पर कब तक ब्रेकर का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?