क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत प्रखंड-गड़हनी और प्रखंड-चरपोखरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र का नया भवन बनकर तैयार है, परंतु डाॅक्टरों का अभाव है, साथ ही उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों में मात्र दो तीन डाॅक्टर ही हैं, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मानक के अनुसार डाॅक्टरों की प्रतिनियुक्ति का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?