Back to Legislative Questions Repository
Q.No 159Starred Question Listed

अंशकालिक पद को भी पूर्णकालिक करना

श्री शिव प्रकाश रंजन (195) (अगिआंव ) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि मध्य विधालय में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की नियुक्ति उच्च न्यायालय, पटना द्वारा CWJC 7651/2017 में आदेशित पद Physical Instructor And Physical Teacher (शारीरिक अनुदेशक या शारीरिक शिक्षक) के विपरित किया गया है; 2. क्या यह बात सही है कि मध्य विधालय में पूर्व से नियोजित शारीरिक शिक्षक और शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक (अंशकालिक) का योग्यता/अहर्ता भी एक ही है, तथा दोनों को स्थानीय निकाय द्वारा ही नियुक्त किया गया है और दोनों की सेवा भी 60 वर्ष की है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार नियोजित शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक (अंशकालिक) को भी पूर्णकालिक करने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों।

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री शिव प्रकाश रंजन (195) (अगिआंव )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Shiv Prakash Ranjan (195)
Shiv Prakash Ranjan (195)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Agiaon-Bhojpur (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
10 Feb 1991