क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीक्या यह बात सही है की मधुबनी जिला के राजनगर प्रखंड में दरभंगा महाराज द्वारा अनेकों मंदिर का निर्माण कराया गया था जो लोगों की धार्मिक भावनाओं का केंद्र हैंक्या यह बात सही है कि वर्त्तमान में सभी मंदिर खण्डहर में तब्दील हो रहा हैंयदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त मंदिरों को अधिग्रहण कर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती हैं हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?