क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-(1) क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के कोचस प्रखण्ड के कपसियाॅ पंचायत में पैक्स के व्यक्तिगत सदस्यों की मतदातासूची दिनांक-03.10.2024 को प्रकाशित किया गया है;(2) क्या यह बात सही है कि उक्त पैक्स के मतदाता सूची में भारी पैमाने पर पैक्स अध्यक्ष, पैक्स सचिव द्वारा गड़बरी कर मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है, जिसमें उन मतदाताओं के नाम जोड़ा गया है, जो नाबालिग है जिसका किसानी से कोई वास्ता नहीं है तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिय ऑन-लाईन किए गए नए किसानों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया गया एवं उनका ऑन-लाईन फार्म/ऑफ लाईन फार्म बिना वजह के अस्वीकार कर दिया गया है;(3) यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त पैक्स के मतदान प्रक्रिया को रोककर ऑन-लाईन किए किसानों के फार्म की जाॅचकर एवं उनका नाम जोड़कर मतदान कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं, तो क्यों?