क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि बिहार राज्य कार्यालय निबंधक सहयोग समितियाँ बिहार पटना द्वारा पत्रांक-5076,दिनांक-30.06.2024 से मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी भभुआ को संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां के पद पर पटना मेंस्थानान्तरण किया गया था तथा पत्रांक-7987, दिनांक-17.10.2024 द्वारा स्थानान्तरण किये गये जगह पर योगदान करने का पत्रनिर्गत किया गया है, परन्तु मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को आज तक नए जगह पर योगदान के लिए विरमीत नहीं कियागया है;2. यदि उपर्युक्त खण्ड का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मुख्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को अविलम्बविरमीत कर नए जगह पर योगदान दिलवाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?