क्या मंत्री, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि - (1) क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला के बायसी विधान सभा अन्तर्गत प्रखण्ड बायसी एवं प्रखण्ड डगरूआँ में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से क्षेत्र के लोगों को लो भोल्टेज की समस्या रहती है; 2.क्या यह बात सही है कि ऊपर वर्णित उपभोक्ताओं को वोल्टेज लो रहने के कारण हमेशा परेशानी होती है तथा ग्रामीणों द्वारा अतिरिक्त नए ट्रांसफार्मर लगा कर हाई भोल्टेज करने की मांग की जाती रही है; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार ऊपर वर्णित स्थानों पर अतिरिक्त नए ट्रांसफार्मर लगा कर लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण करने का विचार रखती है, हाॅ तो कब तक नही, तो क्यों ?