क्या मंंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिला के बायसी प्रखंड अन्तर्गत लेलुका से मड़वा तक 4 कि0मी0 जाबर चौक से ककड़वा 4 कि0मी0 सड़क निर्माण के लिये 2019 में टेण्डर के उपरांत संवेदक द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया परंतु आज तक कार्य पूरा नहीं हो सका, और यह सड़क बहुत ही जर्जर हो गया है, सड़क खराब होने से आये दिन दुर्घटनायें घटित होती रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित सडको को नये सिरे से कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?