क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मदरसा इस्लामिया हथियॉ दियरा, पोस्ट-दलन मदरसा नं0-662 के नाम से निबंधित भूमि पर संचालित नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त मदरसा बोर्ड प्राथमिक विद्यालय हथिया दियरा डिस्ट्रीक्ट बोर्ड की भूमि पर संचालित हो रही है; जबकि सचिव, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के ज्ञापांक-854, दिनांक-20.06.2023 द्वारा बोर्ड के अनुमोदन की प्रत्याश में सचिव द्वारा उपलब्ध करायी गयी भूमि एवं नव निर्मित भवन में मदरसा के संचालन की स्वीकृति दी गई है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त मदरसा को प्राप्त निबंधित भूमि पर कब तक संचालित कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?