क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिला के चेरिया बरियारपुर विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड छौड़ाही, खोदावंदपुर, चेरिया बरियारपुर पड़ता है, जिनमे किसी भी वर्णित प्रखंड मुख्यालय से पटना तक एक भी सरकारी बस की सुविधा बहाल नहीं होने के कारण, ग्रामीण जनता को काफी कठिनाई होती है| 2. यदि उपर्युक्त खंड का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार चोरिया बरियारपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रखंड छौड़ाही, प्रखंड खोदावंदपुर, तथा चोरिया बरियारपुर से पटना तक बस चलाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?