क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला के चेरियाबरियारपुर विधान सभा अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र सकरवासा, स्वास्थ्य उपकेंद्र महेशवारा, स्वास्थ्य उपकेंद्र, मसुराज, स्वास्थ्य उपकेंद्र, बरियारपुर पूर्वी एवं पश्चिमी इत्यादि 10 उपकेंद्र का भवन बनाया गया है, परन्तु शिलान्यास के समय स्थानीय जनप्रतिनिधि का नहीं बुलाया गया है तथा सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के बुलाने पर रोक है, यदि हाँ तो सरकार बेगुसराय जिला के चेरियाबरियारपुर विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य केंद्र उपकेंद्र के शिलान्यास के समय जनप्रतिनिधि के आमंत्रण पर लगे रोक को हटाकर स्थानीय जनप्रतिनिधि को बुलाने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं तो क्यों ?