क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला अन्तर्गत त्रिवेणगंज प्रखंड के जदिया पंचायत के वार्ड नं0-15 में एसएच91 मुख्य सड़क से बिजली पावर सब स्टेशन जाने वाले रास्ते में गंगापुर उप वितरनी नहर पर पुल का निर्माण नहीं हुआ है, जिसके कारण नहर के उस पार आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त उप वितरनी नहर पर पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?