क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिला के एकंगरसराय प्रखंड अन्तर्गत बदराबाद पंचायत मे रसलपुर से भानु विगहा तक तथा इस्लामपुर प्रखंड के कोचरा पंचायत अन्तर्गत कोचरा से जेठौना, खुदागंज मीणा बाजार से बौरी सराय भाया मैदी कला, मैदी खुर्द निर्माधिन सड़क में कंट्रक्शन कम्पनी द्वारा मानक के अनुरूप इमल्सन का प्रयोग नहीं किया जा रहा है ;2. क्या यह बात सही है कि निर्माण कार्य में प्रयोग किए जा रहे सामग्री की गुणवता की जाँच एवं कार्रवाई के लिए प्रश्न कर्ता सदस्य द्वारा विगत 06 महीना पूर्व मुख्य अभियंता को भी शिंकायत किया गया है जिसपर कार्रवाई नहीं किया गया है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क के निर्माण कार्याें की जाँच कर कार्रवाई करना चाहती है, नहीं तो क्यों ?