क्या मंत्री,राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलांतर्गत कदवा प्रखंड के बिगाड़ा ग्रामपंचायत के सबनपुर ग्राम की लगभग दो हजार की आबादी को ग्रामपंचायत मुख्यालय कुरूम जाने के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण सड़क नहीं है जिसके कारण उक्त ग्रामवासियों को ग्रामपंचायत मुख्यालय जाने के लिए 50कि०मी०दूरी तय करनी पड़ती है , यदि हाँ, तो सरकार उक्त ग्रामवासियों को उक्त मुख्यालय में आवागमन हेतु सड़क निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?