क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि महानंदा नदी कटिहार जिला से होकर गुजरती है जिसमें गाद की सफाई नहीं होने के कारण उक्त नदी द्वारा भयंकर कटाव हो रहा है, यदि हां तो सरकार कब तक उक्त नदी में गाद की सफाई कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?