क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत कदवा तथा डंडखोरा अंचल के अंचल पदाधिकारी तथा राजस्व पदाधिकारी द्वारा 1जनवरी, 2024 से 30 सितम्बर, 2024 तक दाखिल-खारिज तथा परिमार्जन के लिए किए गए आवेदन का निर्धारित समयावधि में निष्पादन नहीं किया गया है, यदि हां, तो सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में निष्पादन नहीं करने वाले उक्त पदाधिकारियों के विरुद्ध कब तक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?