क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत कदवा प्रखंड में स्वास्थ्य उपकेंद्र, जिगिन तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र परभेली सहित आठ स्वास्थ्य उपकेंद्र कर्मियों के अभाव में पिछले छः माह से बंद है जिससे स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है, यदि हां, तो सरकार कब तक उक्त सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में कर्मियों को पदस्थापित कर स्वास्थ्य सेवा बहाल करने का विचार रखती है नहीं तो क्यों ?