क्या मंत्री, गृह विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कदवा प्रखंड के सगुनिया कब्रिस्तान के परिसर की घेराबंदी सरकार द्वारा वर्ष-2010 में करायी गई थी, जो क्षतिग्रस्त हो गई है; यदि हां तो सरकार कब-तक उक्त कब्रिस्तान के परिसर की घेराबंदी का जीर्णोद्धार कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?