क्या मंत्री , ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत बिक्रमगंज सासाराम मुख्य पथ से कंझाई सड़क में उदय डीहरी ग्राम से उत्तर उत्क्रमित उच्च विद्यालय तक कच्ची सड़क होने से छात्र- छात्राओं को बरसात के दिनों में विद्यालय आने-जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उदय डीहरी ग्राम से उत्तर उत्क्रमित उच्च विद्यालय तक की कच्ची सड़क को कब तक पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?