क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदबाद प्रखण्ड के चैकिया पहाड़पुर वार्ड संख्या-02, नगर पंचायत अमदाबाद वार्ड संख्या-04, उत्तरी करीमुल्लापुर पंचायत के प्राणपुर वार्ड संख्य-01, 03 में नल जल योजना कार्यान्वित नहीं हुई है, यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त स्थानों पर नल जल योजना क्रियान्वित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?